हरिद्वार: मोस्ट वांटेड अपराधी को ले जा रहे पुलिस वाहन पर फायरिंग…. अपराधी सहित 2 पुलिसकर्मी घायल !

खबरें शेयर करें -

हरिद्वार  सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।  मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को ले जा रहे पुलिस वाहन पर  बाइक सवारों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी,  इस वारदात में विनय त्यागी को 3 गोली लगने की बात सामने आ रही है। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, पुलिस विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए रुड़की से लक्सर ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वाहन में मौजूद दो पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हो गए।

पुलिस घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने विनय त्यागी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में हार्डकोर क्रिमिनल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही SP देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से जहां इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।                             SP देहात ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जाम के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें आरोपी विनय त्यागी को गोलियां लगी हैं। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस वारदात में घायल बदमाश का संबंध कुख्यात सुनील राठी गैंग से होने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।


खबरें शेयर करें -