बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग …20 लोगों की मौत

खबरें शेयर करें -

हैदराबाद जिले के चिन्नातेकुर के पास एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद हैदराबाद जा रही एक निजी बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को तड़के चार बजे करीब हुआ था। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।             शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में लगभग 40 लोग सवार थे जब मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई। कुरनूल रेंज के डीआईजीकोया प्रवीण ने पीटीआई को बताया कि लगभग 19 यात्री, दो बच्चे और दो चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।                                                              शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि ज्यादातर लोग 25 से 35 साल की उम्र के थे।         

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एनचंद्रबाबूनायडू ने ट्वीट किया कि कुरनूल जिले के चिन्नाटेकर गांव के पास हुई बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुँचा है। मेरी गहरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।


खबरें शेयर करें -