हल्द्वानी: नशेड़ी ने किया महिला पर जानलेवा हमला,,,,,, CCTV में कैद ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के बीचों बीच बसे राजपुरा क्षेत्र  में नशेड़ियों का जमावड़ा आतंक बढ़ता जा रहा है। गुजरे सोमवार एक नशेड़ी लड़के ने  पड़ाव निवासी  एक महिला पर नशेड़ी ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है।  घायल महिला ने राजपुरा स्थित पुलिस चौकी में हमलावर नशेड़ी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।                          हमले में घायल महिला गीता ने बताया कि सोमवार की रात्रि वह अपने  निवास पर सो रही थी। तभी रात्रि के करीब 11:30 बजे उन्हें घर के  बाहर  शोर सुनाई दिया। शोर सुन जब वह बाहर गई तो उन्होंने देखा कि कुछ लड़के उनके मुख्य दरवाजे पर बैठ कर मदिरापान कर रहे हैं। महिला द्वारा विरोध करने पर बाकी लड़के तो चले गए परंतु शराब पीने से मना करने पर गुस्साए एक लड़के राज नामक,  ने महिला पर ईंट से कातिलाना हमला कर दिया।  इस अचानक कातिलाना हमले में चोटिल महिला सड़क पर गिर पड़ी और महिला के शोर मचाने से, लोगों के इकट्ठा होने से हमलावर वहां से भाग निकला । ये पूरा घटनाक्रम पास ही में लगे एक CCTV  में कैद हो गया, और वायरल हो रहा है।

आज आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर  घायल महिला  हल्द्वानी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने कहा है कि  महिला पर हमले की शिकायत मिली है और मामले की उचित जांच कर हमलावर व सभी आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -