अल्मोड़ा एक अचंभित करने वाली खबर में पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। धारानौला बस स्टैंड पर उस समय अफरा तफ़री मच गई जब एक संदिग्ध व्यक्ति बस लेकर हल्द्वानी की तरफ भाग गया। पुलिस जवान ने बस का पीछा कर कर्बला तिराहा पर बस को रोका। और बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षितहै । प्राप्त जानकारी में,,,,,धारानौला बस स्टैंड पर खड़ी बस में चाबी लगे होने से एक व्यक्ति ने उठाया फायदा उठाते हुए और चालक-परिचालक के बस से दूर होने व चाबी गाड़ी में छोड़कर जाने के कारण बस लेकर फरार हो गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

