भीमताल: महिला से छेड़छाड़, धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार !

खबरें शेयर करें -

भीमताल : आए दिन महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ होते रहता है। उनसे छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है,   SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। जिसके बाद भीमताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मामले में महिला से छेड़छाड़, धमकी और अपहरण की कोशिश में लिप्त 2 आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी में,,,,,  19 नवंबर की रात एक घटना में, जब दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज की और उसे धमकाते हुए अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना भीमताल में मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।

SP क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के निर्देशन और CO भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज़ी से सुरागरसी कर दोनों अभियुक्तों को चंद घंटों में हिरासत में ले लिया।

एक गिरफ्तार आरोपी  प्रेम सिंह मेहता, पुत्र प्रताप सिंह हाल पताः नौकुचियाताल, भीमताल मूल पताः ग्राम अनरसा, पो. देवलचौरा, बागेश्वर उम्रः 40 वर्ष और  दूसरा आरोपी धर्मेन्द्र, पुत्र नैन सिंह हाल पताः नौकुचियाताल, भीमताल मूल पताः चमोली सैड़, पो. बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल उम्रः 25 वर्ष बताए जा रहे हैं।  दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने उचित कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।


खबरें शेयर करें -