अल्मोड़ा: सर्वाइकल_कैंसर से बचाव के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल… 14 साल की किशोरियों को फ्री में लगेगी वैक्सीन ।

खबरें शेयर करें -

केंद्र सरकार 14 वर्ष की किशोरियों के लिए #HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। जिले में इस अभियान के तहत पहले चरण में 5 हजार बालिकाओं को चिन्हित किया गया है। यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले कैंसर, खासकर सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मददगार होगा। और महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा।

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी #डॉ_प्रवीण_कुमार ने प्रेस वार्ता में दी। सीएमओ डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार यानि 28 फरवरी को इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में जिला अस्पताल में इस वैक्सीन की लांचिंग की जाएगी। 14 से 15 वर्ष के बीच की बालिकाओं को यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। पहले चरण में तय लक्ष्य के अनुरूप 90 फीसदी बालिकाओं का टीकाकरण करना है। इसके बाद उन महिलाओं का चिन्हिकरण किया जाना है जो सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित हैं या फिर जिनमें इसकी शुरूआती लक्षण आ चुके हैं।


खबरें शेयर करें -