अल्मोड़ा: कुमाऊं कमिश्नर ने अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण।

खबरें शेयर करें -

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा

 

कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान

 

कुमाऊँ कमिश्नर ने कलेक्टर कोर्ट में लंबित

 

वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों

 

को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण

 

में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न

 

होने पाए। उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण

 

निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

 

आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया।

 

उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव,

 

बहुमूल्य एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण

 

तथा उनके डिजिटलीकरण के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि

 

नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ

 

त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए

 

तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। जनसेवा में

 

संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी

 

उन्होंने बल दिया।


खबरें शेयर करें -