भीमताल: बाघ द्वारा कुत्ते पर हमला, डर और दहशत का माहौल ।

खबरें शेयर करें -

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक नौली तथा शिमाला तोक में पिछले कई दिनों से बाघ दिखने से डर और दहशत का माहौल बना हुआ है दस दिन पूर्व बाघ द्वारा सुरेंद्र सिंह पोखरिया के कुत्ते को मार दिया था तब से लगातार लोगों को बाघ दिखाई दे रहा है परन्तु आज सायं छः बजे मनोज कुमार के कुत्ते को बुरी तरह से घायल कर दिया ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बाघ को पत्थरों से बड़ी मुश्किल से भगाया स्थानीय निवासी सुरेन्द्र सिंह पोखरिया ने बताया कि यह क्षेत्र बहुत ही संवेदन शील बना हुआ है गौर तलब है है कि वर्ष 2023,24 में तीन महिलाओं को निवाला बनाने वाला बाघ भी यही पर पकड़ा गया था स्थानीय निवासी कमला देवी ने कहा कि बाघ घात लगाकर बैठा होगा यदि कुत्ता नहीं होता तो वह इंसान पर भी हमला कर सकता था ग्राम प्रधान राधा कुल्याल द्वारा घटना की सूचना रेंज अधिकारी विजय मेलकानी को दे दी गई है और उन्होंने क्षेत्र में कांबिंग कर कैमरे लगाकर जानवर के पहचान की मांग की है स्थानीय निवासी, मोहन राम, मुन्नी देवी, कमला पति, चंपा देवी,पीतबर, महेश चंद्र, मदन सिंह, ललित मोहन, खुशाल सिंह पोखरिया आदि ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।


खबरें शेयर करें -