कोलंबो क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार धीरे धीरे अब फैंस में छाने लगा हैं। T-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जब जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हरा दिया है। जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी बार कंगारुओं को मात दी है। जिम्नेबाब्वे ने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को लीग राउंड में हराया था।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

