बिहार: अजीब घटना,,,, डेढ़ साल की बच्ची को वो बीमारी जो प्रायः पुरुषों के संसर्ग में आने से होती है। डॉक्टर, पुलिस हैरान

खबरें शेयर करें -

बिहार  बक्सर जिले में डेढ़ साल की बच्ची के साथ एक अजीब घटना हुई है, जिसे लेकर डॉक्टर और पुलिस भी हैरान है।

बताते चलें कि,,, छोटी बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर एक ऐसी बीमारी (यौन रोग) के निशान मिले हैं, जो प्रायः पुरुषों में होती है। और इस बीमारी से ग्रसित पुरुष के संसर्ग में आने पर यह बीमारी महिलाओं में होती है।

इसी वजह से मामले को  पेचीदा माना जा रहा है। और पटना एम्स के डॉक्टर से लेकर पटना पुलिस तक सब हैरत में हैं। वहीं, एक खास बात यह भी सामने आई है कि बच्ची का पिता भी इसी बीमारी से ग्रसित है।                                                      प्राप्त जानकारी में,,,,,, करीब डेढ़ साल की बच्ची का शौच साफ करने के क्रम में बच्ची की मां को उसके प्राइवेट पार्ट पर कुछ दाने दिखाई पड़े थे। इन्हें देखकर मां ने बच्ची के पिता को बताया। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे।

मुआयना करने के बाद एम्स के डॉक्टर भी हैरान हुए कि इतनी छोटी बच्ची को ये बीमारी हुई कैसे।

क्योंकि जिस यौन रोग या बीमारी के लक्षण उन्हें दिखाई दे रहे थे वह प्राय: महिलाओं में रोग से ग्रसित पुरुष संसर्ग में आने से होती है। ऐसे में अब यहां सवाल था कि डेढ़ साल की बच्ची को आखिर यह रोग कैसे हुआ ? फिलहाल महिला थाने में FIR दर्ज़ कर मामले की जांच करी जा रही है।


खबरें शेयर करें -