हल्द्वानी एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा अपना शहर। आए दिन छोटे बड़े कई तरह के क्राइम से जूझ रहा है हल्द्वानी। बीते कुछ वर्षों में शांत हल्द्वानी की फिज़ा ज़हरीली हो चुकी है। शहर के जज फार्म क्षेत्र में भाजपा के पार्षद एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ ‘चिंटू’ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक,,,,,, BJP पार्षद अमित बिष्ट ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है और मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बनाए हुए है।

