चंडीगढ़ में BJP का मेयर।

खबरें शेयर करें -

भाजपा की हुई जीत, चंडीगढ़ के पार्षदों ने भरोसा जताया। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में BJP की जीत हुई है। इस बार कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे। उम्मीद थी कि आखिरी समय में भाजपा की जीत को रोकने के लिए कांग्रेस और आप एक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। भाजपा के पास अपने 18 पार्षदों का समर्थन था। भारतीय जनता पार्टी से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में थे।                                                                               चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में, बीजेपी के 18 पार्षद हैं, AAP के 11 और कांग्रेस के 6 हैं। चंडीगढ़ के सांसद को भी 35 सदस्यीय नगर निगम के पदेन सदस्य के रूप में वोट देने का अधिकार है। कांग्रेस के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में हाथ उठाया।                                                                              BJP  18 वोट मिले

आम आदमी पार्टी  11 वोट मिले

कांग्रेस 7 वोट


खबरें शेयर करें -