बॉलीवुड एक रहस्यमई दुनिया है। यहां कब क्या हो जाए सब समझ से परे है। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत अब भी एक सवाल बनी हुई है। 20 जून 2020 को सुशांत अपने घर में मृत पाए गए थे। हालांकि ये पता नहीं चल पाया कि उनका मर्डर किया गया था या फिर उन्होंने सुसाइड किया था या फिर उनकी मौत का कारण कुछ और था। ये बहस समय-समय पर उठती आई है खासकर जब नेपोटिज्म की बात हो या फिर किसी आउटसाइडर के साथ इंडस्ट्री में कुछ ऐसा हो रहा हो। अब हाल ही में ये बहस उठी जब कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरासी रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ प्रदर्शन नहीं कर रही है। अब ऐसे में एक रील काफी वायरल हुई जिसमें इस बात की ओर इशारा किया गया कि कार्तिक के खिलाफ उनकी फिल्म फ्लॉप कराने का उन्हें साइडलाइन करने का एजेंडा चलाया जा रहा है। सुनील शेट्टी ने इशारा करते हुए कहा है कि,,,,, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरा के बाद मुझे
इस बारे में बात करनी होगी। अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं
आ रही हो तो आप इसे क्रिटीसाइज कर सकते हैं क्योंकि ये
पॉइंट्स वेलिड होंगे। लेकिन किसी पर्टीकुलर एक्टर को
लगातार फेक PR प्रोडक्ट की तरह बताना मुझे गलत लगता
है। बहुत ही क्लोज सोर्सेज ने ये बताया है कि बहुत से क्रिएटर
और बड़े यूट्यूबर्स इस तरह के नेगेटिव वीडियो बनाने और
किसी एक्टर को नीचा दिखाने या फेक दिखाने के लिए पैसे
देकर अप्रोच किए जा रहे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा
लेकिन मुझे इससे दिक्कत है। ये क्रिटीसिज्म नहीं है ये किसी
को नीचा दिखाना है, ये आउटसाइडर्स के लिए इंडस्ट्री के गेट
बंद करने जैसा है। हमने सुशांत सिंह राजपूत के केस में भी ये
देखा है, ये बहुत ही गंदी पॉलीटिक्स है जो अंदर तक है, जो हमें
बाहर से कुछ नहीं दिखता है’।

