हल्द्वानी: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज… बड़ी मुश्किलें ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के चलते यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।                                                   बताया जा रहा है कि लगभग 3 घंटे से ज्यादा समय से उन से पूछताछ करी जा रही है।                                                    प्राप्त जानकारी में,,,,,,,,जूही चुफाल नामक महिला की शिकायत पर ब्लॉगर के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।   

शिकायत में बताया गया है कि लालमणि किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अंकिता हत्याकांड को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में दरांती लेकर सार्वजनिक बयान दिए।                               इस दौरान ज्योति अधिकारी ने उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपराओं और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

तहरीर में कहा गया है कि वायरल वीडियो से समाज में गलत संदेश गया है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।

पुलिस द्वारा ज्योति अधिकारी से पूछताछ करी जा रही है। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के मुताबिक,,,,,, संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


खबरें शेयर करें -