चेन्नई: 60 की उम्र तक IPL खेलेंगे,,,,, MS धोनी।

खबरें शेयर करें -

चेन्नई सुपर किंग्स के फैन इवेंट कार्यक्रम में MS  धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक IPL खेलना जारी रख सकते हैं, उनकी इस बात पर उनके फैंस में उत्साह फैल गया।                                                                                 दरअसल, ये घटना 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक में हुई, जहां शिवकार्तिकेयन ने आईपीएल 2026 की टीम के साथ मंच

शेयर किया और धोनी से संन्यास की बातों को नजरअंदाज

करने और पीली जर्सी में खेलना जारी रखने का अनुरोध

किया। धोनी के जवाब ने फैंस को खुश कर दिया और ये

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।                                      बताते चलें कि धोनी IPL के 19वें सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे इस लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बना है। अब धोनी टीम में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। टीम की कमान अब नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।


खबरें शेयर करें -