बंगाल: TMC विधायक द्वारा श्री राम को मुस्लिम बताये जाने पर विवाद,,,,,, भड़की BJP !

खबरें शेयर करें -

पश्चिम बंगाल TMC पार्टी के विधायक मदन मित्रा ने अपने एक वक्तव्य में भगवान श्री राम को मुस्लिम बताया है।  जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भगवान राम मुसलमान थे.                  TMC विधायक के इस वक्तव्य के बाद BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, और इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया.

बंगाली में दिए गए भाषण में मित्रा ने पहले एक हिंदू श्लोक का पाठ किया और फिर बीजेपी की हिंदू धर्म की व्याख्या पर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियां हिंदू धर्म को निशाना बनाने के बजाय बीजेपी नेतृत्व की हिंदू धर्म की समझ पर सवाल उठाने के उद्देश्य से थीं.

BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, “TMC विधायक मदन मित्रा का ये घोर आपत्तिजनक दावा कि प्रभु श्री राम मुस्लिम थे, हिंदू नहीं. ये हिंदू आस्था का जानबूझकर अपमान है. TMC इसी स्तर तक गिर चुकी है कि वह हर रोज हिंदुओं के विश्वासों हमला करती है।”


खबरें शेयर करें -