भारतीय तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ के दूसरे T20 मैच में 13 गेंदों का ओवर फेंका, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का टी20 में सबसे बड़ा ओवर है। जिसमें 7 वाइड गेंदें शामिल रहीं। और अर्शदीप ने इस ओवर में 18 रन दिए। इधर अर्शदीप लगातार वाइड गेंदे फेंकते जा रहे थे उधर भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर काफ़ी गुस्से में नज़र आ रहे थे।

