नई दिल्ली बेहतरीन खेल का मुजाहिरा करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ब्रूक ने मैच में 51 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की नतीजा रहा कि इंग्लिश टीम मुकाबला जीत सकी क्योंकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पाकिस्तान की टीम ने ब्रूक का कैच छोड़ा था, जो उन्हें भारी पड़ गया। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को मात दी थी और अब पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 2 विकेट से जीत के साथ इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर लिया है।

