हल्द्वानी: रामपुर रोड पर मिला सड़ा गला शव।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी एक लगभग 10 दिन पुराना शव रामपुर रोड, शराब की दुकान के पास  मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,, शनिवार की शाम शराब की दुकान के पास बनी झोपड़ी में पड़ा शव दिखाई दिया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से झोपड़ी में कोई नहीं रहता है। पुलिस के अनुसार शव 45 से 50 वर्षीय व्यक्ति का है, लगभग 10 दिन पुराना होने के कारण शव सड़ चुका है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


खबरें शेयर करें -