देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से हत्याकांड के सिलसिलों में इज़ाफ़ा हुआ है आये दिन कुछ न कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आ रही है। आज ही देहरादून के सेल्वर सिटी मॉल के बाहर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को सिर में गोली मार दी। हमले में 45 वर्षीय विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, लगभग रोज़ाना की तरह ही विक्रम शर्मा जिम में वर्कआउट करने के बाद मॉल से बाहर निकल रहा था। तभी पैदल आए दो हमलावर उसके पास पहुंचे और बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली सीधे उसके सिर में लगी। फायरिंग करने के तुरन्त दोनों हमलावर पास में खड़े तीसरे साथी की बाइक पर सवार होकर भाग गए।
स्थानीय साथियों द्वारा घायल विक्रम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना राजपुर पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार,,,,,,,,, मृतक विक्रम शर्मा, मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था और वर्तमान में देहरादून में रह रहा था। वह सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में रहा करता था तथा प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन व्यवसाय से जुड़ा भी था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह हिस्ट्रीशीटर भी था।

