हल्द्वानी: लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े के बीच विवाद, तोड़ी गाड़ी….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  शुक्रवार रात रामपुर रोड पर एक प्रेमी जोड़े में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।  प्रेमी प्रेमिका के बीच हुए विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पत्थर बरसा दिए और गाड़ी के सारे शीशे तोड़ डाले। इस प्रकरण की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। और साथ ही पुलिस ने गाड़ी को सीज कर प्रेमी जोड़े का चालान किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,, रुद्रपुर निवासी प्रेमी युगल पिछले 2 वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है।  शुक्रवार दोपहर को प्रेमी अपने स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर प्रेमिका को नैनीताल घुमाने ले गया था।

वापसी में चलती गाड़ी में दोनों के बीच विवाद हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट प्रेमी ने गाड़ी रोक दी। दोनों गाड़ी के भीतर जोरशोर से चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसी बीच प्रेमिका ने गुस्से में पत्थर मारकर स्कॉर्पियो के सारे शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका। इसके बाद प्रेमी युगल और गाड़ी को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया।

SHO विजय मेहता ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। वहीं कोतवाली में खड़े प्रेमी युगल के वाहन में गिफ्ट खाने के सामान के साथ शराब की बोतल भी मिली है।


खबरें शेयर करें -