उत्तराखंड: बागेश्वर क्षेत्र में आया भूकंप, डोली धरती ।

खबरें शेयर करें -

बागेश्वर उत्तराखंड में बागेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।  शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।

हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एनएससी के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37 बजे आया। इसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी तहसील या गांव से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर प्राप्त नहीं हुई है।


खबरें शेयर करें -