दिल्ली ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसी जंग के चलते चांदी-सोने की कीमतों में आज 13 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,748 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1,60 लाख रुपए प्रति 10g था। 
प्राप्त जानकारी में,,,,,,एक किलो चांदी की कीमत 8,350 रुपए घटकर 2.60 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.68 लाख रुपए किलो थी।

