एक राहत की खबर सामने आ रही है सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट हुई है। लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई पर रहने के बाद आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह मार्केट में मुनाफा वसूली है।
सोना एक दिन में 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपए पर आ गया है।
बृहस्पतिवार को सोने का भाव 1,75,340 रुपए/10g था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,57,163 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 3,79,988 रुपए किलो थी।

