हल्द्वानी: दमुवाढूंगा का गौरव गिरफ्तार, 13 लाख रुपए के आभूषण चोरी का मामला,,,,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी लगातार नैनीताल पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। इसी क्रम में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। स्थानीय पुलिस ने कुछ समय पूर्व चोरी हुए लगभग 13 लाख रुपए के आभूषणों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि,,,,,,, 12 मार्च को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा बिठौरिया ने मुखानी थाने में तहरीर दी कि 2 मार्च से 5 मार्च तक वह अपने पैतृक गांव थोपुला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। 5 तारीख को जब वह घर वापस लौट तो घर का ताला टूटा हुआ था, और अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई थी।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP मंजूनाथ टीसी ने SP सिटी मनोज कुमार कत्याल को मामले में विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में CO रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध की पहचान की गई।                                                                           13 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने योजना बनाकर हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गौरव कुमार (25) निवासी दमुवादूंगा चौफला काठगोदाम को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास मिले थैले से सोने व चांदी के आभूषणों के साथ नकदी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


खबरें शेयर करें -