देहरादून राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम अब ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी’ के नाम से जाना जाएगा । इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के द्वारा गुरुवार को कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन का कार्य CM धामी के निर्देश में हो रहा है।
बीते दिनों CM पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्व. अंकिता के माता-पिता से भेंट कर कहा था कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। CM ने स्व. अंकिता भंडारी के माता-पिता के द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

