गुजरात: 20 रुपये की रिश्वत, 30 साल जेल के बाद रिहाई,,,,,, अगले दिन मृत्यु।

खबरें शेयर करें -

गुजरात एक दर्द भरी मायूस करने वाली खबर सामने आई है गुजरात से। जहां एक हैरान परेशान करने वाले मामले में सिस्टम की मार खाए बाबूभाई प्रजापति ने 20 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अपनी जिंदगी के 30 साल जेल में बिताए और अब जाकर कोर्ट ने उस शख्स को निर्दोष बरी कर दिया।

परन्तु नियति का खेल देखिये इस केस का अंत उस व्यक्ति और उसके परिवार के लिए और ज्यादा सुखद हो सकता था, अगर वह व्यक्ति कुछ और समय तक जीवित रहता, लेकिन जेल से आजाद होने के मात्र 1 दिन बाद ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। बाबू प्रजापति पर पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात रहने के दौरान रिश्वत लेने का लगा था आरोप, बताया जा रहा है कि यह मामला साल 1996 का है।


खबरें शेयर करें -