हल्द्वानीः- गौलापार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार करी आत्महत्या।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र के एक होटल में अपने परिवार के साथ ठहरे व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक,,,,,,, काशीपुर ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) गौलापार स्थित होटल में पत्नी और बेटे के साथ ठहरे थे।  और शनिवार की रात्रि लगभग 2:30 बजे सुखवंत ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मौजूद उनकी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे हैं। सुखवंत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल परदीप और गुरसेज को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। सूत्रों से घटना की जानकारी में पता चला कि इस घटना का कारण भूमि विवाद  है। परिजनों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये ले लिए गई और गलत जमीन बैनामा की गई थी। पुलिस से भी कई बार उसने फरियाद की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।


खबरें शेयर करें -