हल्द्वानी शहर में हर तरह का क्राइम बढ़ते जा रहा है। चोरी की घटनाएं तो अब आम सी जान पड़ती है।एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस बार चोरों ने रामपुर रोड स्थित मेडिकल कालेज कैंपस निवासी राकेश पांडे के आवास से 12 लाख के जेवरात और 20 हजार की नगदी उड़ा ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, राकेश कैंसर इंस्टीट्यूट में टैक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। 20 दिसंबर को राकेश परिवार समेत यूपी के गोरखपुर स्थित अपने गांव गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद पड़े आवास में सेंध लगाकर 12 लाख के जेवरात सहित 20 हजार की नगदी उड़ा ली। पड़ोसियों की सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। अब पीड़ित के गांव से लौटने पर उन्होंने तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस के अनुसार आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बीते दिनों कुसुमखेड़ा चौराहा स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, वहीं फिर से हुई इस वारदात से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

