हल्द्वानी “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” बुजुर्गों द्वारा टक्कर मारने का विरोध करने पर गुस्साए युवक ने बुजुर्गों पर चापड़ (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों बुजुर्ग कोतवाली पहुंचे। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,, मुखानी निवासी बुजुर्ग बृजलाल व नेम चंद मुखानी नहर कवरिंग रोड पर ठेला लगाते हैं। आरोप है कि सोमवार की रात को हीरानगर के ही मांस विक्रेता अंकित पाल ने बाइक से उनके ठेले पर टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर गुस्साए अंकित ने उन पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने बताया कि देर रात दो पक्षों में विवाद हुआ था। हमला करने के आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

