हल्द्वानीः कांग्रेस नेत्री राधा आर्या ने कांग्रेस की ही नेत्री पर लगाया जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी की पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेत्री राधा आर्या ने महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी पर आरोप लगाया कि राजभवन घेराव कार्यक्रम जो कि देहरादून में था वहां मधु संगुड़ी ने सार्वजनिक रूप से जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियाँ उन पर करी। जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा। राधा आर्या ने कोतवाली हल्द्वानी में SP सिटी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।   

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार,,,,,, 16 फरवरी को देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें कथित रूप से “औकात” और “झाड़” जैसे शब्दों से सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस और मानसिक आघात पहुँचा।  राधा आर्या ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य जाति के आधार पर जानबूझकर सार्वजनिक अपमान की श्रेणी में आता है। उन्होंने भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

इस मामले में हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने कहा कि ऐसी तो कोई बात नहीं है सिर्फ हल्की-फुल्की बात हुई थी। नैनीताल कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल का कहना है कि ये परिवार का मामला है आपस में बैठकर बात हो जाएगी।


खबरें शेयर करें -