हल्द्वानीः- बच्ची नगर लामाचौड़ में 2 भाईयों के शव मिले!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  बच्ची नगर लामाचौड़ क्षेत्र स्थित एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।

इस प्रकरण की सूचना पर CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर साक्ष जुटाने में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,, आसपास के लोगों ने जब कमरे में दोनों भाइयों के शव पड़े देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल को सील कर शवों को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि,,,,,,,, दोनों भाई सुनील और मनोज शराब के आदि थे। और अक्सर शराब पिया करते थे। हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -