हल्द्वानीः- शहर के दो व्यक्तियों का शव दिल्ली के रेलवे ट्रैक पर मिला।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी। वैलेजली लॉज में रहने वाले युवक रवि गुप्ता व उसके दोस्त का शव आनंद विहार रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। 5 जनवरी को रवि गुप्ता का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद 6 जनवरी को घटना स्थल से 200 मीटर दूर उसके दोस्त गोलू शर्मा का भी शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त के बाद दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी संपर्क साधा। पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को रवि गुप्ता का शव हल्द्वानी पहुंच गया है।                                                            प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,,हल्द्वानी वैलेजली लॉज निवासी 30 वर्षीय रवि गुप्ता एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनका दिल्ली निवासी अपनी पत्नी के साथ विवाद का दिल्ली में ही कोर्ट केस चल रहा था। 4 जनवरी को रवि अपने आठ साल के बेटे व दोस्त गोलू शर्मा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके बाद पांच जनवरी को कोर्ट में पेश हुआ। बताया जा रहा है कि शाम को उसने हल्द्वानी में अपने परिजनों से फोन पर बात भी की थी। और बाद में उसका शव आनंद विहार रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला।

वहीं अगले दिन 25 वर्षीय उसके दोस्त गोलू शर्मा का शव भी घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर ट्रेक पर पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि रवि गुप्ता के शव पर मारपीट के भी निशान दिख रहे थे।

वहीं सात जनवरी को भोटिया पड़ाव चौकी से स्वजन को रवि गुप्ता की मौत की सूचना दी गई थी। स्वजन दिल्ली पोस्टमार्टम हाउस से रवि का शव हल्द्वानी लेकर पहुंचे। देर शाम उसकी अंत्येष्टी हो गई। पार्षद धर्मवीर डेविड ने बताया कि रवि के दोस्त गोलू शर्मा की बॉडी लेने के लिए उसके स्वजन दिल्ली गए हुए हैं।


खबरें शेयर करें -