हल्द्वानी शहर से हर रोज़ कुछ न कुछ अप्रत्याशित घटना सामने आ रही है। बीते रोज़ एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद यह मामला हाई वोल्टेज ड्रामें तक पहुंच गया। पीड़िता सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गई और वहां धरने पर बैठ गई।
प्राप्त जानकारी में,,,,, घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास की है। शनिवार को एक टैक्सी चालक की पत्नी हाथ में सबूत लेकर कोतवाली स्थित महिला सेल पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति का संबंध एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ चल रहा है, जिससे घर की शांति भंग हो गई है। कोतवाली परिसर में महिला काफी देर तक इस जिद पर अड़ी रही कि पुलिस उसके पति और उसकी प्रेमिका को तुरंत मौके पर बुलाए। महिला के हंगामे को देखते हुए
वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य फरियादी भी हैरान
रह गए। हालांकि, काफी देर तक चले इस ड्रामे के
बावजूद आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका थाने
नहीं पहुंचे, जिससे महिला और अधिक नाराज हो गई।
आखिरकार, स्थिति को संभालते हुए महिला सेल प्रभारी
सुनीता कुंवर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पीड़िता को शांत
कराया और उसे उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा
दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद कि जल्द ही सभी
पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी, महिला शांत
हुई और घर वापस लौटी। पुलिस अब इस पारिवारिक
विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस भेजने
की तैयारी कर रही है।

