हल्द्वानीः ज्योति अधिकारी की बढ़ती मुश्किलें, FIR हुई दर्ज़।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,  ज्योति अधिकारी जो कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है की  मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। 2 दिन पूर्व ही ज्योति अधिकारी का झगड़ा, एक अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूनसर सुनीता भट्ट से काठगोदाम थाना क्षेत्र के चौपाटी स्पॉट में हुआ था। जिसके पश्चात पुलिस ने दोनों इन्फ्लूनसर को BNS की धारा 172 के तहत कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। और फिर उन्हें छोड़ भी दिया गया था।                     परन्तु अब सुनीता भट्ट की शिकायत पर जिस पर उन्होंने  ज्योति अधिकारी पर जान से मारने की धमकी देने, हाथा पाई करने चौपाटी क्षेत्र का माहौल खराब करने की बात कही है, पुलिस ने संज्ञान लेते हुए ज्योति अधिकारी पर FIR दर्ज़ कर ली है ज्योति के अलावा उनके पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी और अन्य साथियों के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है ।

SSP नैनीताल ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।


खबरें शेयर करें -