हल्द्वानीः मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी आज सवेरे 10 बजे के लगभग एक ई मेल के जरिए हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने का धमकी दी गई। इस डरावनी धमकी से अस्पताल और मेडिकल कैंप परिसर में अफरातफरी मच गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को इसकी सूचना दी।

प्राचार्य ने बताया कि,,,,,,एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज की सभी कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गईं और छात्रों को घर भेज दिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली और इसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में भी जांच पड़ताल की परन्तु कुछ संदेहास्पद नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने दोनों परिसरो की सुरक्षा कड़ी कर दी है।


खबरें शेयर करें -