हल्द्वानी एक दुखद, दर्दनाक घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कमलेश बेलवाल जो कि गजेपुर गांव निवासी थे और खनन कारोबार किया करते थे उन्होंने देर रात अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। परिवार द्वारा गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी में,,,,,,, इस दुखद घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कमलेश बेलवाल ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

