हल्द्वानीः- मुखानी क्षेत्र में राधिका ज्वैलर्स चोरी का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  नैनीताल SSP ने राधिका ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 4 शातिर आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा से गिरफ्तार किया है । घटना में चोरी किए गए लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन बुलैरो को भी सीज किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,, दिनांक 19-21 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर 20-25 किलो चांदी, 300-400 ग्राम सोने के आभूषण और 20-25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए थे। वादी नवनीत शर्मा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।                                                                         SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी. सी. के निर्देश पर घटनास्थल के CCTV फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने उत्तराखण्ड और पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ नेपाल बॉर्डर पर लगातार जांच कर 04 चोरो बसंत खत्री (नेपाल), तनवीर अहमद (मुंबई), इमरान शेख और मकसूद शेख (झारखंड) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी में 54 ग्राम पीली धातु और 7.245 किलो चांदी के आभूषण शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी में प्रयुक्त वाहन बुलैरो को अग्रिम जांच के लिए सीज किया गया।                                                             SSP नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य को सराहते हुए सभी सदस्यों को 2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

नैनीताल पुलिस ने साफ किया कि जिले में किसी भी प्रकार की चोरी या शातिराना अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


खबरें शेयर करें -