हल्द्वानीः तोड़ा रिकॉर्ड,,,,, 3.10 करोड़ में लगी सबसे ऊंची बोली ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  नैनीताल जिले की आठ देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की नई आबकारी नीति के तहत नीलामी प्रक्रिया  DM कैंप कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत घर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.10 करोड़ रुपये की बोली हासिल की।

हल्द्वानी पंचायत घर की दुकान के लिए सबसे अधिक 88 कारोबारियों ने लॉटरी में हिस्सा लिया, यह दुकान रिकॉर्ड कीमत पर आवंटित हुई। वहीं, दूसरे स्थान पर रामनगर के मोहान क्षेत्र की दुकान रही, जिसके लिए 34 कारोबारियों ने आवेदन किया। कुल मिलाकर जिले की आठ दुकानों के लिए 215 आवेदकों ने DM कैंप कार्यालय में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में भाग लिया।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, आबकारी निरीक्षक धीरेश सिंह बिष्ट, डीएस बिष्ट और उमेश पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। आबकारी विभाग के अनुसार, नैनीताल जिले में पहले देशी और विदेशी शराब की कुल 65 दुकानें संचालित हो रही थीं। नई आबकारी नीति के तहत आठ नई दुकानों के जुड़ने से अब यह संख्या बढ़कर 73 हो गई है, जिनमें 35 दुकानें देशी शराब की हैं। राजस्व के लिहाज से मंडी-तीनपानी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान सबसे अधिक कमाई करने वाली मानी जाती है, जिससे करीब 14 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता है।


खबरें शेयर करें -