हल्द्वानीः- फेसबुक (FB) पर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानीः SSP नैनीताल के निर्देश पर फेसबुक पर LIVE वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उक्त द्वारा वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।                  SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 4/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर उक्त को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत लिया गया।             नैनीताल SSP के कड़े निर्देशानुसार,,,,,,,, जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


खबरें शेयर करें -