हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट के नेतृत्व में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर MB इंटर कॉलेज के मैदान में वंदे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया।
BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी से स्वदेशी उत्पाद अपनाने। और राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वाहन किया ।
पूर्व CM, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। हल्द्वानी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प दिलाया गया।
इस कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दायित्व धारी रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल साह, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, प्रताप रैक्वाल, किशोर जोशी, मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट सहित निगम के पार्षद गण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
