पिथौरागढ़ बीते रोज़ एक हृदय विदारक घटना सामने आई है पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक 38 वर्षीय युवक योगेश आर्या और उनकी पत्नी निधि (26) की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,,, लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी, बजेटी निवासी योगेश आर्या पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। रविवार को बारात गंगोलीहाट से लोहाघाट गई। दोनों बाराती बनकर लोहाघाट पहुंचे। शाम के समय दोनों कार में लोहाघाट से सीधे पिथौरागढ़ अपने घर के लिए रवाना हुए। देर शाम जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर पहले मटेला बेंड के समीप कार बेकाबू होकर 250 मीटर दूर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस, SDRF और राजस्व की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की टीम को खाई में योगेश और उनकी पत्नी निधि के शव पड़े हुए मिले। घाट चौकी पुलिस ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखा गया है। और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

