IPS ओमप्रकाश सिंह बने, हरियाणा के नए कार्यवाहक DGP,,,,

खबरें शेयर करें -

हरियाणा सरकार ने आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या

मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है।

आईपीएस ओमप्रकाश (ओपी) सिंह को हरियाणा का

कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वाई पूरन कुमार की पत्नी

आईएएस अमनीत पी कुमार और अन्य एससी समाज के

लोगों समेत अन्य संगठन डीजीपी और एसपी को हटाने की

मांग कर रहे थे। यह कार्यवाही लोकसभा में विपक्ष के नेता

राहुल गांधी के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले की गई। इससे पहले

रोहतक के एसपी का तबादला किया गया था।

वहीं मंगलवार को करीब 11 बजे राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं, पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अफसर अमनीत पी कुमार और उनके विधायक साले अमित रतन कोटफत्ता, एससी समाज और कई संगठन पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणियों को पद से हटाने, गिरफ्तार और निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले सरकार बिजरानिया का तबादला कर चुकी है।        इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा सरकार पर सवाल उठ रहे थे। डीजीपी कपूर को छुट्टी पर भेजना मामले को शांत करना है। क्योंकि आठवें दिन भी आईपीएस पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। ऐसे में सुबह करीब 11 बजे राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पंजाब कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह वडिंग पहुंचे।

एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे आईपीएस पूरन कुमार के सेक्टर-24 स्थित आवास पर आईएएस अमनीत कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और अंबाला सांसद वरुण कुमार भी है। उन्होंने आईपीएस पूरन कुमार की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और इसके बाद आईएएस अमनीत और परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की।


खबरें शेयर करें -