इजराइल ने अमेरिका के समर्थन से ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। ये युद्ध वर्ल्ड वॉर की ओर बढ़ रहा है।
इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक,,,, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागीं हैं।
ईरान ने न सिर्फ़ इजराइल पर, अपितु अपने पड़ोसी मुस्लिम देशों कुवैत, कतर, बहरीन, साउदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है। दरअसल, इजराइल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया। हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपने नए अभियान का नाम शेर की दहाड़ रखा है। वहीं अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन है।
यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है।

