कुमाऊं प्रीमियर लीग 2 (KPL) की धूम मची ….. खेलों के रंगों से सजने लगी जमीं।

खबरें शेयर करें -

पिथौरागढ़ जिले की कमान डॉ जे एस खुराना के हाथ 

हल्द्वानी : पिछले साल पूरे प्रदेश में फुटबॉल का रोमांच और क्रेज बढ़ाने वाले कुमाऊं प्रीमियर लीग के सीजन वन के बाद इस साल सीजन 2 की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 350 खिलाड़ियों ने कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए अपना ट्रायल भी दे दिया है। इस बार पिथौरागढ़ की टीम की अगुवाई हल्द्वानी शहर के वरिष्ठतम समाजसेवी व डॉ जे एस खुराना, (अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक कृष्णा हॉस्पिटल), डॉ. रविंदरजीत कौर खुराना (निदेशक एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ),और डॉ. पवलीन खुराना मोरदानी,

कॉस्मेटिक चिकित्सक

कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की मुख्य परिचालन अधिकारी, (COO),

स्किन्थेटिक्स की निदेशक की है। जिन्होंने पिथौरागढ़ की टीम और युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को के पी एल सीजन 2 में प्रोत्साहित करने का सराहनीय काम किया है। फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में हल्द्वानी, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स ग्राउंड में फुटबॉल के कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 का धमाल देखने को मिलेगा।

कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में राज्य की टीम का फुटबॉल में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद राज्य के युवाओं में फुटबॉल का क्रेज तेजी के साथ बढ़ रहा है ऐसे में उन्हें और प्रतिभावान बनाना और उन्हें तरासना बेहद जरूरी है इसके लिए कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन 2 का भी आयोजन किया गया है। ऐसे में युवाओं का मनोबल बढ़ाने आ रहे समाजसेवी व उद्योगपतियों का वह स्वागत कर रहे हैं क्योंकि बिना सामाजिक सहयोग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ा पाना बेहद कठिन है ऐसे में कई समाजसेवी हमारे युवाओं के बेहतर भविष्य को नई दिशा देने में आगे आए हैं ।                                                                  हल्द्वानी के सम्मानित डॉ. जे. एस. खुराना जी हमेशा से खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

वे कई वर्षों से खेलों से जुड़े हुए हैं और लगातार खेल व खिलाड़ियों को अपना पूरा सहयोग और समर्थन देते आ रहे हैं। डॉ. जे. एस. खुराना जीन सिर्फ खिलाड़ियों को हर स्तर पर सपोर्ट करते हैं, बल्कि उन्हें हमेशा मोटिवेट भी करते रहते हैं, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

ऐसे ही समाजसेवी और खेल-प्रेमी लोगों के सहयोग से ही खेल आगे बढ़ता है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।


खबरें शेयर करें -