पिथौरागढ़: मुनस्यारी में रास्ता भटकी मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लूनसर हर्षा रिछारिया।

खबरें शेयर करें -

पिथौरागढ़  सोशल मीडिया की मशहूर इन्फ्लुएंसर और मॉडल हर्षा रिछारिया घूमने के लिये कुमाऊं मुनस्यारी क्षेत्र में आई हुई थी। यहाँ मुनस्यारी के पर्यटक स्थल खलिया टॉप में रास्ता भटक गई। अंधेरा अधिक होने के कारण उनका संपर्क नहीं हो पाया। और मॉडल के भाई के फोन पर स्थानीय पहुंची पुलिस खलिया टॉप पहुंची और यहां से सकुशल फंसी हर्षा और इनके साथियों को रेस्क्यू किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,, जैसा कि ज्ञात ही है मॉडल से सध्वी और फिर मॉडलिंग की दुनिया में लौंटी मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अपने साथियों के साथ मुनस्यारी के खलिया टॉप में प्राकृतिक नज़ारों का आनंद लेने पहुंची। बीते रोज़ बृहल को हर्षा और इनके साथी खलिया टॉप में रास्ता भटकने से फंस गए। अंधेरा अधिक होने अंधेरे में उनका किसी से संपर्क नहीं हो पाया। हर्षा के भाई ने हेल्पलाइन पर उनके फंसने की सूचना दी। सूचना पर तुरंत पुलिस खलिया पहुंची और घनघोर अंधेरे और बर्फ के बीच देर रात हर्षा और इनके साथियों को रेस्क्यू किया।


खबरें शेयर करें -