नैनीताल तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले दो गुलदारों को क्षेत्र से पिंजरे में कैद किया गया है। बताया गया है कि नैनीताल वन विभाग के दस से अधिक पिंजरे, 50 से अधिक कैमरा ट्रैप और विभागीय टीम की गश्ती से हमलावर वन्यजीवों पर नजर रखी जा रही है। बीते महीने के अंत से ही गुलदार का लगातार आतंक खौफ बना हुआ है। मवेशियों के लिए चारा और चूल्हे के लिए लकड़ी लेने जंगल जा रही महिलाओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। जिससे क्षेत्र वासियों में काफ़ी रोष है।
हालांकि वन विभाग ने संभावित ठिकानों में पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए हैं। इसके अलावा कई टीमें जंगलों में गश्त कर रही हैं। पिछले माह 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हमलावर गुलदार ने हेमा बरगली को मार डाला था।
इसके बाद, 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था। विगत 11 जनवरी को नैनीताल के धारी ब्लॉक में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा और जंगल में रगड़कर ले गया था।
SDO ममता चंद ने बताया कि आज, तल्ली दीनी के समीप लगे पिंजरे में एक और मवेशियों पर हमला करने वाले क्षेत्र से दूसरा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। इन्हें, रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर लाया जाएगा। बताया कि इनके सैम्पल मृतकों से मैच कराने के लिए भेजे जाएंगे। और वन विभाग लगातार चौकसी रखे हुए हैं और आवयश्क कदम उठाए जा रहे हैं।

