नैनीताल: शीतकाल की वर्षा से पहले,,,,,, पहली बर्फबारी ।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखण्ड  नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी ने पूरे नैनीताल को बर्फीली सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को इस क्षेत्र में तेज बरसात और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। इस बार शीतकालीन वर्षा से पहले बर्फबारी हो गई है।                        नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली।

मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए। बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट महसूस की जा रही है।


खबरें शेयर करें -