नई दिल्ली एक अहम खबर में केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम कर दिया गया है। PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी राज्य का नाम बदला गया हो, साल 1956 से पहले केरल का नाम त्रावणकोर कोचीन था, जिसे बदलकर कर केरल कर दिया गया। केरल के नाम को बदलने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में 2024 में सर्वसम्मति से पारित होने के बाद आज मोदी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगी दी है। किसी भी राज्य का नाम यूं ही नहीं बदला जाता, इसके पीछे कई राजनीतिक और सांस्कृतिक कारण होते हैं।

