राजधानी दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह अपार्टमेंट संसद भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और यहां कई राज्यसभा सांसदों के फ्लैट हैं। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दोपहर 1:20 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहले और दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। तेज लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। घटनास्थल पर पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए, जो राहत और बचाव कार्यों में जुट गए। इस दौरान अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं शौर ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की तीव्रता काफी अधिक थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई रही।

